पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चलो चलो री सखियों म्हारी गेल

चलो-चलो री सखियों म्हारी गेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासनद्वारा भाई उदय सिंह किला परिसर में आयोजित सरस्वती महोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सरस्वती की महिमा से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत करके माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि डीसी निखिल गजराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया। शंख ध्वनि के मध्य मंत्रोच्चारण किया गया तथा सद्भावना प्रार्थना की गई।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत सद्भावना प्रार्थना राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। सरस्वती की महिमा से ओत-प्रोत समूह गान की प्रस्तुति इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय द्वारा दी गई।

इस प्रस्तुति में गैल चलुंगी जी लगता नै के माध्यम से सरस्वती की महिमा का वर्णन किया गया। समृद्ध हरियाणवी संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए आरकेएसडी महाविद्यालय के डाॅ. बलजीत के निर्देशन में हरियाणवी आर्केस्ट्रा ने समां बांधा। इस प्रस्तुति में प्रदेश में प्रयोग किए जा रहे विभिन्न वाद्य यंत्रों की सुरीली आवाज का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की महिमा का वर्णन दर्शन अकादमी की प्रस्तुति द्वारा किया गया। इसके उपरांत गोविंद शर्मा ने माहौल को भक्तिमय बनाते हुए भगवान शिव एवं पार्वती के किस्से से रागनी प्रस्तुति की, जिसके बोल थे, वा राजा की राज दुलारी, मैं सिर्फ लंगोटे आला सूं, भांग रगड़ कै पिया करूं मैं कुंडी सोटे आला सुं। इसके बाद मां सरस्वती पूजन पर आधारित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए समूह नृत्य ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। चलो-चलो री सखियों म्हारी गेल, सरस्वती मां के पूजन को गीत पर छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। अगली कड़ी में वंदना शर्मा द्वारा शादी उत्सव से संबंधित पंजाबी गीत प्रस्तुत किया, जिसका सभी दर्शकों ने तालियों की गड़गड़़ाहट से अभिवादन किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय जगदीशपुरा के छात्र ईशान द्वारा मां शारदे के रूप में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति के रूप में एसएस बाल सदन के नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती आरती प्रस्तुत की, जिसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का समापन सरस्वती आरती से किया गया, जिसमें डीसी निखिल गजराज, एसपी कृष्ण मुरारी, एडीसी जितेंद्र कुमार, एसडीएम मनदीप कौर, नगराधीश नवीन आहुजा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, रणधीर गोलन, रविभूषण गर्ग, श्याम सुंदर बंसल, राजपाल तंवर, संजय भारद्वाज, डा. मुकेश अग्रवाल, दिनेश पाठक, प्रद्युम्मन भल्ला, संजय गर्ग, रामपाल ने हिस्सा लिया।

कैथल | सांस्कृतिककार्यक्रम को पेश करती युवतियां। (ऊपर) भाई उदय सिंह किले पर आयोजित सरस्वती महोत्सव कार्यक्रम में मौजूद डीसी, एसपी, भाजपा नेता अन्य।

खबरें और भी हैं...