पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुजुर्गों का सम्मान करने वाले परिवार रहते हैं खुशहाल : एडीसी

बुजुर्गों का सम्मान करने वाले परिवार रहते हैं खुशहाल : एडीसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशसरकारद्वारा हमारी प्राचीन आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाएं हैं। यह पद्धति हर बीमारी के स्थाई समाधान में कारगर है। यह पद्धति हमारे ऋषि मुनियों द्वारा अनेक प्रयोगों के बाद प्रकृति में उपलब्ध जड़ी बुटियों के परीक्षण के बाद इजाद की थी, जो हमारे लिए हमारे संतों की बहुत बड़ी देन है।

आज भी इस पद्धति को अपनाकर हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। यह अभिव्यक्ति एडीसी जितेंद्र कुमार ने आयुष विभाग द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर स्थानीय सनातन धर्म मंदिर सभा परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित किए गए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितगण को संबोधित करते हुए व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की शुरूआत भोजन से होती है। भावी पीढ़ी को भोजन आहार तथा दिनचर्या का सही ज्ञान देने की जरूरत है।

सरकार द्वारा आयुर्वेद डिस्पेंसरी में दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे घर कभी खुशहाल नहीं हो सकते, जहां पर बुजुर्गों का मान-सम्मान नहीं होता। बुजुर्गों का पूरा मान-सम्मान करना चाहिए तथा उनकी उचित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में असाध्य बीमारियों का स्थाई इलाज है। डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी भी आयुर्वेद से ठीक किया जा सकता है। आयुर्वेद का पूर्ण प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में हर संभव योगदान दिया जाएगा। लुप्त हो रही हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति को पुर्नजीवित करने का कार्य कर रहे हैं, जिससे भावी पीढ़ियों को बहुत लाभ होगा। इससे पूर्व उन्होंने आयुष विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में अनेक प्राकृतिक जड़ी बुटियों के उपयोग, विभिन्न योग क्रियाओं तथा विभिन्न आयुर्वेद उत्पादों को प्रदर्शित किया गया था। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवी रविभूषण गर्ग ने कहा कि हमें ऋतु एवं समय के अनुसार भोजन करना चाहिए। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुरेंंद्र प्रकाश शर्मा ने चिकित्सा शिविर में पहुंचे सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए कहा कि विभाग द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर प्रदेश भर के वृद्ध आश्रमों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने का फैसला लिया, जिसके अंतर्गत आज चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. पूनम, डॉ. जितेंद्र ठुकराल, वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के प्रधान सूबेदार राम सिंह, रामनारायण रावल, रूलदू राम मौजूद रहे।

कैथल | आयुषविभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते एडीसी जितेंद्र कुमार।

खबरें और भी हैं...