- Hindi News
- National
- एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने वेस्ट सामान से बनाई ज्वेलरी
एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने वेस्ट सामान से बनाई ज्वेलरी
कैथल | एनआईआईएलएमविश्वविद्यालय में फैशन डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा ज्वेलरी इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट का उद्देश्य पुरानी खराब चीजों को प्रयोग में लाकर विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाना था, जिसमें साज-सज्जा की वस्तुएं भी शामिल थी, जिसमें अलग-अलग विभाग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस इवेंट मे विद्यार्थियों ने वेस्ट मटीरियल को प्रयोग करके इयर रिंग, नेकपिस , एंकलेट , ब्रेसलेट ज्वेलरी आइटम्स बनाई। इस इवेंट में विद्यार्थियों ने वेस्ट प्लास्टिक बोतल,थ्रेड, वेस्ट कपड़े, वेस्ट कागज, वेस्ट सीडी का प्रयोग किया।