डॉक्यूमेंट्री ‘मां की पुकार’ को केयू में मिला पहला स्थान
कैथल | गोरक्षाऔर गो-पालन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘मां की पुकार’ को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार और पत्रकारिता प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा करवाई गई प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला है। डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन केयू के ही एमफिल रिसर्च स्कॉलर प्रदीप दलाल ने किया है। डॉक्यूमेंट्री में गोमाता की मार्मिक स्थिति को दर्शाया गया है। मीडिया के छात्रों द्वारा डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से गोरक्षा और गो पालन का संदेश दिया गया है। डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक प्रदीप दलाल ने बताया कि भारत गोपालक देश रहा है और श्रीकृष्ण जी को गोपालक नाम से जाना जाता है।