पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारपीट के दो मामलों में चार पर केस, दो घायल

मारपीट के दो मामलों में चार पर केस, दो घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | पुलिसने मारपीट के दो मामलों में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। मारपीट में दो व्यक्ति घायल हुए हैं। कलायत पुलिस को वार्ड -3 निवासी रणदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि वो किसी काम से खरक पांडवा गांव में गया हुआ था। इस दौरान उसके वार्ड निवासी सोनू, पोला गूंगा ने वहां पर उसके पिटाई कर दी। इसमें वो घायल हो गया। हेडकांस्टेबल विजय ने बताया कि रणदीप की शिकायत पर सोनू, पोला गूंगा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में सदर थाना पुलिस को गांव बाबा लदाना निवासी सुबे सिंह ने शिकायत में बताया कि गांव के बिट्टू ने उसको लाठी के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया।

खबरें और भी हैं...