पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आतंकवाद के खिलाफ फ्रंट के साथ युवाओं को जोडूेंगे : जैली देबन

आतंकवाद के खिलाफ फ्रंट के साथ युवाओं को जोडूेंगे : जैली देबन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | एंटीटेररिस्ट फ्रंट इंडिया के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जैली देबन ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने दी वे राष्ट्रहित में उनके लिए चुनौती है और वो खून का कतरा कतरा देश को कुर्बान कर देंगे। जैली देबन ने जारी बयान में कहा कि वे फ्रंट के साथ युवाओं को जोड़ कर आतंकवाद के खिलाफ जन आंदोलन तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और अपने देश की आन बान शान के लिए वे फ्रंट को मजबूत कर भगत, राजगुरु, सुखदेव, आजाद, बोस, बिस्मिल पटेल के सपनों का भारत बनाएंगे। फ्रंट के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि 28 फरवरी तक जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी और 20 फरवरी को फ्रंट की बैठक गांव देबन में होगी, जिसमें सैकड़ों युवाओं को आमंत्रित किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष शांडिल्य का कैथल में सम्मान समारोह किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...