बाइक चुराने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल
कैथल | बाइकचोरी के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। चोरीशुदा बाइक आरोपियों के कब्जे से बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपी अदालत के आदेश अनुसार 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं। पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस के हेडकांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने आरोपी सुमित निवासी जांडली कलां जिला फतेहाबाद तथा विक्रम उर्फ विक्की निवासी मर्दाना खेड़ा जिला करनाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कबूला कि दोनों ने कुछ माह पूर्व बस अड्डा कैथल से एक बाइक चुराई थी। कैथल निवासी जयबीर सिंह की बाइक 23 जुलाई को बस अड्डा से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए थे, जो दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद की जा चुकी है।