आज भी दिनभर खिली रहेगी धूप
मौसमविशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर डॉगर ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को आकाश में बादल छा जाएंगे। 16 फरवरी की रात से कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसमअनुसार खेतों में खाद का करें प्रयोग
बागवानीअधिकारी डॉ. बाबू लाल शर्मा ने कहा कि मौसम के अनुसार ही खेतों में खाद पानी और दवा का प्रयोग करना चाहिए। अगले कुछ दिनों में मौसम खराब होता है तो छोटे पौधों को पानी देना बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा फलदार पौधों को पानी देना भी बंद कर देना चाहिए।
भास्कर न्यूज| कैथल
रविवारकोदिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग ने सोमवार को भी धूप खिले रहने की संभावना जताई है। रविवार को धूप खिलने से बाजारों और पार्कों में रौनक दिखी। मंगलवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले कुछ क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी के कारण सुबह-शाम ठंड रही। मौसम विभाग ने सोमवार को दिनभर धूप खिले रहने की संभावना जताई है। मौसम साफ रहने के कारण दिन का तापमान भी कुछ बढ़ सकता है।