सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, दो घायल
कलायत| दुर्घटनामें क्षतिग्रस्त कार।
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
कैथल|ट्रककीचपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। गांव छौत निवासी कृष्णा ने कलायत थाने में मामला दर्ज कराया है। कृष्णा ने आरोप लगाया कि गांव कैलरम निवासी ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए उसके पति सुरेंद्र को शिक्षा भारती स्कूल कलायत के पास अपनी चपेट में ले लिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी एचसी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
भास्कर न्यूज|कलायत
हिसारचंडीगढ़राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव खरक पाडंवा के पास दो कारों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। गांव खरक पाड़वा के पास आमने सामने आॅल्टो कार और मारुति कारों में टक्कर हो गई। टक्कर लगने से मारुति कार में सवार हिसार जिले के गांव बालक की करीब 55 वर्षीय महिला सावित्री देवी प|ी बलबीर की मौत हो गई और उसका पुत्र रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे कैथल अस्पताल में उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। दूसरी आल्टो कार में सवार हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर तारा चंद घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए कैथल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।