ढाई साल के जेमस बैनीवाल को है 300 शब्दाें का ज्ञान
मानचित्र पर 20 देशों की पहचान भी आराम से बता सकता है
बच्चोंकोबचपन में जिद करते सभी ने देखा होगा, वो भी ऐसी, जिससे कुछ कुछ नुकसान होता हो। पर बूढ़ाखेड़ा के जेमस बैनीवाल ने भी अपनी मम्मी को पढ़ते देख खुद पढ़ने की जिद की। ऐसी जिद से परिजन खुश हुए। जेमस बैनीवाल शुक्रवार को दो साल पांच महीने 23 दिन का हो गया। ढाई साल की उम्र में जेम्स की नॉलेज हैरान करने वाली है। वो मौजूदा समय में 300 शब्दों के अर्थ जानता है। प्रदेश, देश विश्व के मानचित्र की जानकारी रखता है। अब वो खुद कंप्यूटर चला लेता है और मोबाइल में मम्मी से ज्यादा गहराई में जाना सीख गया है। ये सब नॉलेज बड़ों को तो हैरान करती है, पर छोटों को परेशानी में डालती है। आस-पड़ोस के दसवीं में पढ़ने वाले छात्रों को उनके परिजन अब जेमस की नॉलेज का ताना मारने लगे हैं।
नीलम देवी ने बताया कि वो एमकॉम की पढ़ाई कर रही है। जेमस का जन्म 19 अगस्त 2013 को हुआ था। दो साल के जेमस ने 2015 के सितंबर माह में जब वो अपनी किताब पढ़ रही थी, तब जेमस ने उसकी किताब छीन ली और खुद पढ़ने की जिद करने लगा। कई दिनों तक ऐसा ही चला। फिर उसको एक किताब लाकर दी। एक सप्ताह में ही उसने उस पुस्तक को पढ़ लिया। इसके बाद दूसरी किताब लाए और मानचित्र भी लेकर आए।
होनहार है, अच्छा इंसान बनाएंगे
पितासुरेंद्र का कहना है कि उनका बेटा जेमस होनहार है। जो बताया जाए उसे अच्छे से सीख लेता है। वो जो भी बनने का सपना देखेगा उसको पूरा करने के लिए हर सुविधाएं देंगे। उनका प्रयास है कि सपना को पूरा करने के साथ उनमें एक अच्छे इंसान होने के सभी गुण भी देंगे, ताकि होनहार होने के साथ उसमें संस्कार भी हों।
20से ज्यादा देशों की पहचान
जेमसने वो सबकुछ दैनिक भास्कर को बताया जो वो जनता है। जेमस को विश्व के मानचित्र पर 20 से ज्यादा देशों की पहचान है। देश के 17 राज्यों को आसानी से बता दिया। प्रदेश के मानचित्र पर 16 जिलों को भी बताने में कोई परेशानी नहीं हुई। पूरे शरीर के अंगों को अंग्रेजी में बताकर उनका अर्थ भी बताया। 32 पशुओं के नाम हिंदी और अंग्रेजी में याद हैं और साथ ही उनकी चित्रों में पहचान का भी पता है। इसके अलावा जेमस 15 पक्षियों को भी जानते हैं। वहीं 10 फल और 6 सब्जियों के नाम भी उन्हें अंग्रेजी में पता है।
कंप्यूटरऔर मोबाइल को जानने की जिज्ञासा
जेमसकंप्यूटर को ऑन बंद करने के साथ उनमें गेम खेलना भी सीख गया है। गानों को चलाने के बारे में भी ज्ञान ले लिया है। इसी तरह मोबाइल फोन पर कॉल पिकअप केंसिल कर लेता है। खुद ही बंद को ऑन भी कर लेता है। उनमें शामिल गे को खेलने और ट्यूनिंग को बदलने को भी कर लेता है।
कैथल| मानचित्रपर देश के नाम को बताते हुए जेमस बैनीवाल