पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तमिलनाडु को 3 0 से हराकर हरियाणा की बेटियों ने जीता गोल्ड

तमिलनाडु को 3-0 से हराकर हरियाणा की बेटियों ने जीता गोल्ड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तमिलनाडु के सेलम शहर में नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल

भास्करन्यूज| कैथल

तमिलनाडुकेसेलम शहर में आयोजित अंडर-19 स्कूली नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता हरियाणा की बेटियों ने जीत ली। हरियाणा की टीम ने फाइनल मुकाबले में मेजबान तमिलनाडु की टीम को 3-0 से हराया। इसके साथ ही इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए कैथल की दो खिलाड़ी को 40 खिलाड़ियों में शामिल कर लिया।

तमिलनाडु से फुटबॉल मैनेजर दुर्गेश और कोच दिलबाग सिंह ने फोन पर बताया कि रविवार की सुबह सेमीफाइनल मुकाबला हरियाणा और केरल की टीम के बीच हुआ। पहले ही मध्यांतर में हरियाणा की टीम ने केरल की टीम से 2-0 से बढ़त हासिल कर ली। हरियाणा की टीम ने यह मैच 3-0 के अंतर से जीत लिया।

दोपहर बाद फाइनल मुकाबला हरियाणा की टीम का तमिलनाडु की टीम के साथ तय हुआ। मैच में तमिलनाडु का रेफरी होने के कारण हरियाणा की खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार कर दिया। एक घंटे तक मैच रुका रहा। रेफरी बदले जाने के बाद ही हरियाणा की खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार हुई। पहले मध्यांतर में हरियाणा की टीम ने तमिलनाडु की टीम से 1-0 से बढ़त बना ली। इस बढ़त को मैच समाप्त होने तक बरकरार रखा।

अंत हरियाणा की टीम ने तमिलनाडु की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम में विभिन्न जिलों के 18 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इन खिलाडिय़ों में कैथल की तीन खिलाड़ी पूनम, सुदेश और पूनम और अंबाला की दो खिलाड़ी अन्नू नरवाल और पलक शामिल हैं।

कैथल की दो खिलाड़ियों

का इंटरनेशनल स्पर्धा

के लिए चयन

चीफडिमिशन गुरदेव सिंह और सीनियर कोच बृजपाल ने बताया कि जून माह में फ्रांस में इंटरनेशनल प्रतियोगिता होगी। इसमें देश भर से 40 खिलाड़ियों का चयन किया है। चयन की गई इन खिलाड़ियों में कैथल की सुदेश (गोलकीपर) और पूनम का नाम शामिल है।

कैथल| फाइनलमें तमिलनाडू को हरा हरियाणा की लड़कियों ने जीता गोल्ड

खबरें और भी हैं...