पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैथल में 26 को होने वाली रैली में किसान लेंगे हिस्सा : भाकियू

कैथल में 26 को होने वाली रैली में किसान लेंगे हिस्सा : भाकियू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
26फरवरी को कैथल में भाकियू की होने वाले करो या मरो रैली को लेकर भाकियू प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने गांव मदूद, डडवाना, जाजनपुर, बेगपुर, जड़ौला गांवों का दौरा कर किसानों को रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेेने का आह्वान किया।

इसके बाद ढांड बस स्टैंड पर स्थित भाकियू कार्यालय में किसानों की बैठक हुई, जिसमें किसानों को संबोधित करते हुए युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि भाकियू की करो या मरो रैली में प्रदेश भर से लाखों की तादाद में किसान हिस्सा लेंगे और सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए मजबूर कर देंगे।

इस अवसर पर पृथ्वी कौल, नरेंद्र चंदलाना, चमेल पबनावा, हरपाल संगरौली, प्रताप सिंह हाबड़ी, कृष्ण कौल, कुलविंद्र हाबड़ी, मेवा राम धेरडू़, महेंद्र कौल, रामकुमार मोहना, राजेश पूंडरी, सावंत चौधरी, नरेंद्र श्योकंद, भूपेंद्र रोड, भीम खनौदा सहित कई किसान मौजूद थे।

ढांड| बैठकको संबोधित करते भूरा राम पबनावा विक्रम कसाना।

खबरें और भी हैं...