पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा: कंवरपाल

जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा: कंवरपाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोके जिला प्रधान कंवर पाल करोड़ा ने कहा कि बीजेपी आम लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। इस राज में हर वर्ग दुखी है। किसानों की तीन फसलें लगातार पिट चुकी है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। कंवरपाल करोड़ा इनेलो के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा करके बीजेपी सत्ता में आई थी। लेकिन अच्छे दिन आने की बजाए आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। हर वस्तु इतनी महंगी हो गई है कि आम व्यक्ति को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस अवसर हलका प्रधान मास्टर प्रेम ग्योंग जिला बीसी सैल के अध्यक्ष हरिकिशन सैनी उपस्थित रहे।

कैथल | इनेलो के जिला प्रधान कंवरपाल करोडा बातचीत करते हुए।

खबरें और भी हैं...