आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए धरने पर बैठेंगे : महासभा
जवानकिसान मोर्चा एवं सवर्ण जाति आरक्षण महासभा की बैठक हलका प्रधान कृष्ण कुमार कौल के निवास पर हुई।
बैठक में आरक्षण सभा के सदस्यों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आर्थिक आधार पर सभी जातियों के आरक्षण को लेकर एक मार्च से पबनावा में बस स्टैंड के पास शहीद माम चंद की प्रतिमा के पास रोड़ समुदाय के लोग धरने पर बैठेंगे, जिसका नेतृत्व जवान किसान मोर्चा एवं स्वर्ण जाति आरक्षण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. माम राज रोड़ करेंगे। इस बैठक में धरणा प्रदर्शन को कामयाब बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. माम राज पबनावा ने मांग की है कि सरकार आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करे, जिसमें ब्राह्मण, रोड़, बनिया, पंजाबी, जाट, सिक्ख, गुर्जर, राजपूत, वालिया, बिश्नोई, त्यागी सभी जातियों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ केवल ऊंची पहुंच वाले लोगों को ही दिया जा रहा है। जो लोग गरीब हैं और आरक्षण के वास्तविक हकदार हैं, उन्हें आरक्षण से वंचित रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में जाटों के साथ रोड़ जाति को भी हरियाणा में आरक्षण की श्रेणी में रखा गया था और केंद्र सरकार की नौकरियों में भी आरक्षण देने की बात कही गई थी। लेकिन रोड़ जाति को इसका आज तक कोई लाभ नहीं मिला है जिससे प्रदेश की तमाम रोड़ बिरादरी में सरकार के प्रति गहरा रोष है। बैठक से पूर्व डा. मामराज ने अपनी टीम के साथ कई गांवों का दौरा किया और हर गांव में अलग-अलग 21 व्यक्तियों की कमेटियां गठित की। इस मौके पर रोड महासभा सदस्य नंबरदार राजबीर कौल, करण सिंह, ईश्वर सिंह, जगदीश, कृष्ण कुमार कौल, भाकियू प्रधान पृथ्वी कौल, बोबी कौल, बिटू, पवन कुमार, राजेश कौल, महेंद्र कौल, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार कौल, काला राम, जोगिंद्र, पाला राम, बलबीर सिंह, राजपाल सहित कई लोग मौजूद थे।
कैथल | आरक्षण की मांग के लिए इकट्ठे हुए रोड़ समुदाय के लोग।