पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज हत्या के मामले में नौ पर केस दर्ज

दहेज हत्या के मामले में नौ पर केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | दहेजके लिए विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव कैरोवाली निवासी राजेंद्र ने इस संबंध में पूंडरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी लड़की कुसुम की शादी हाबड़ी निवासी रिंकू से हुई थी। शादी के बाद से उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उसका आरोप है कि 12 फरवरी 2016 को ससुराल के लोगों ने मिल कर उसकी बेटी कुसुम की हत्या कर दी। इसके बाद उसकी बॉडी का दाहसंस्कार हत्या के सबूत मिटाने का प्रयास किया। जांच अधिकारी एसआई जितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिंकू, ईश्वर, माया, राम किशन, केलो देवी, कविता, पिंकी, प्रेम सतपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विदित रहे कि कैरोवाली गांव के लोग शनिवार को एसपी कृष्ण मुरारी से मिले थे।

खबरें और भी हैं...