पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला में बाल शोषण पर अंकुश के लिए होगा दोबारा सर्वे

जिला में बाल शोषण पर अंकुश के लिए होगा दोबारा सर्वे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एंटीकरप्शनएंड सोशल वेलफेयर हरियाणा जिला शाखा कैथल की मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में एसपी कृष्ण मुरारी ने शिरकत की और अध्यक्षता जिला प्रधान नरेश कुमार ने की। बैठक में जिला प्रधान ने अब तक किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में मुख्यातिथि सदस्यों को विस्तार रूप से जानकारी दी। नरेश कुमार ने कहा कि एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन पूर्व की तरह जिले में बाल शोषण पर अंकुश लगाने के लिए सर्वे किया जाएगा। सर्वे पूरा होने पर उसकी सूची डीसी पुलिस कप्तान को कार्रवाई के लिए सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि कन्या भू्रण हत्या रोकने के लिए चलाई जा रही मुहिम को जल्द ही आगे बढ़ाया जाएगा। मिशन मुस्कान को सफल बनाने में भी एंटी करप्शन की अहम भूमिका रही थी। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसपी कृष्ण मुरारी ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं का होना बेहद जरूरी है। इससे समाज में नई चेतना ऊर्जा पैदा होती है। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार नाजर सिंह दयौरा, महासचिव मनोज बंसल, सलाहकार राकेश भार्गव, कृष्ण सिंघल, पवन कुमार, विकास ठाकुर, विकास कुमार, प्रेम मक्कड़, कुलदीप सिंह, धर्मपाल सैनी, पुनीत सिंगला, राजेश क्योड़क, नवीन बग्गा, रामपाल मास्टर, अजय कुमार, अनिल कुमार, दर्शन सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

कैथल | एसपीकृष्ण मुरारी को स्मृति चिह्न देते हुए एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी और सदस्य।

खबरें और भी हैं...