पाकिस्तान के नारे लगाने वाले देशद्रोही : पारस मित्तल
कैथल | हिंदुस्तानके अंदर रहकर पाकिस्तान के आतंकवादियों के हक में नारे लगाने वालों को राजनीतिक शह देने वाले नेताओं को जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। इनमें चाहे किसी भी पार्टी का नेता शामिल क्यों हो। अगर ये पाकिस्तान के आतंकवादियों को सही मानते हैं तो निश्चित तौर पर देशद्रोही हैं। यह शब्द अग्रोहा विकास ट्रस्ट हरियाणा प्रदेश के चेयरमैन एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य पारस मित्तल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। पारस मित्तल ने बताया कि पाकिस्तान आतंकवादियों की वजह से हिंदुस्तान सरकार का फाइनेंशियल बजट 10 से 15 प्रतिशत ज्यादा खर्च होता है। चाहे वह 26 जनवरी हो या कुंभ मेला। ज्यादा सुरक्षा देने पर बजट भी ज्यादा खर्च होता है। हिंदुस्तानी जवान दिन रात जागकर आतंकवादियों से निपटने के लिए तत्पर रहते है तो वहीं हमारे देश में कुछ राजनीतिक नेता आतंकवादियों को शह देते हैं। उन्होंने कहा कि जेएनयू को राजनीतिक अखाड़ा बनाना ठीक उसी प्रकार से है जिस तरह पाकिस्तान सरकार आतंकवादियों को अपने ही देश में पनाह एवं शह देती है। ऐसे में भारत सरकार से उनकी अपील है कि ऐसे राजनीतिक नेताओं के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।