पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशियों का शक्ति प्रदर्शन, शहर में लगा चार घंटे जाम, जनता परेशान

प्रत्याशियों का शक्ति प्रदर्शन, शहर में लगा चार घंटे जाम, जनता परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहन चालक फंसे

कुरुक्षेत्र रोड से निकाला गया ट्रैफिक को

विधानसभाचुनावके नामांकन के अंतिम दिन जहां प्रत्याशियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं इस शक्ति प्रदर्शन के चलते शहर लगभग चार घंटे तक पूरी तरह ब्लॉक हो गया। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा। शहर के करनाल रोड, जींद रोड, छात्रावास रोड और अम्बाला रोड पर ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया। दोपहिया वाहन चालकों ने तो गलियों से जैसे-तैसे अपने वाहन निकाल लिए, लेकिन चार पहिया वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करनाल रोड पर कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला, भाजपा प्रत्याशी राव सुरेंद्र सिंह और कलायत से निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश का काफिला करनाल रोड पर मिल गया।

शनिवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। कैथल के अलावा कलायत और पूंडरी हलके के नामांकन भी लघु सचिवालय में भरे जा रहे थे। अंतिम दिन 68 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराया। सुबह करीब साढ़े 9 बजे प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन शुरू किया। सभी अपने-अपने हलकों से हजारों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरे। लगभग 10 बजे जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते पूरा शहर चारों ओर से ब्लॉक हो गया। करनाल रोड पर कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला अपने हजारों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए निकल रहे थे। कैथल से बीजेपी के प्रत्याशी राव सुरेंद्र सिंह ने गीता भवन के सामने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मैन बाजार, पार्क रोड अम्बाला रोड पर जाम लग गया। जींद रोड की तरफ से कलायत विधान सभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जयप्रकाश बड़ा जुलूस लेकर पहुंचे। जवाहर पार्क के सामने पहले ही कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में खड़े थे। इसी कारण पूरे जींद रोड पर जाम लग गया। ओवरब्रिज भी काफी देर तक जाम रहा। कार्यकर्ता आपस में भिड़ जाएं। इसलिए जयप्रकाश के काफिले को पुलिस एसबीआई रोड से निकाला। इस दौरान एसबीआई रोड कई घंटे जाम रहा। करनाल रोड पर आगे जेपी का काफला चल रहा था। इसके पीछे कांग्रेस का काफला चल रहा था। सुबह 10 बजे से लेकर दो बजे तक करनाल रोड जाम रहा। बीजेपी प्रत्याशी राव सुरेंद्र के काफिले के कारण अम्बाला रोड, छोटूराम चौक पार्क रोड पर जाम लगा रहा।

कांग्रेसीजेपी के कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

करनालरोड पर आगे जेपी का काफला चल रह