शिव नगर काॅलोनी में चाेरी
कैथल | सिटीपुलिस थाना में एक व्यक्ति ने घर से हजारों का समान चोरी होने की शिकायत दी है। फ्रांसवाला रोड पर स्थित शिव नगर काॅलोनी वासी सुनील ने शिकायत दी है कि अज्ञात चोरी उसके घर से रात के समय घर का समान चोरी करके ले गए। उन्हें घर से गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, इनवर्टर बैटरी, टीवी सहित अन्य समान नहीं मिला। जिसकी कीमत हजारों रुपए थी। वहीं दूसरे मामले में गुहला पुलिस ने सलेमपुर निवासी लखविंद्र की शिकायत पर बडसूई वासी सुरेश कुमार के खिलाफ लोहा चुराने का मामला दर्ज किया।