पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कविता और भाषण स्पर्धा में दिखाई सामाजिक बुराइयां

कविता और भाषण स्पर्धा में दिखाई सामाजिक बुराइयां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | आरकेएसडीकाॅलेज में लीगल लिटरेसी सेल द्वारा सामाजिक समस्याओं पर पोस्टर मेकिंग स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाद विवाद, कविता और भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में काॅलेज के लगभग 30 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ काॅलेज प्राचार्य डाॅ. एसबी गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि समाज में अनेक समस्याएं फैली हुई हैं। आधुनिक युग में भी समाज के लोग जागरूक नहीं है। बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी समस्याएं ज्यों की त्यों चल रही है। समस्या को दूर करने समाज के युवा वर्ग को आगे आना होगा। युवाओं को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। संयोजक डाॅ. अशोक अत्री, डाॅ. आरके गुप्ता, ओम, प्रो. सीबी सैनी, प्रो. सुरुचि शर्मा ने भी अपने विचार रख युवाओं को जागरूक किया।