ड्यूटी में बाधा डालने वाले दो गिरफ्तार
कैथल | सरकारीड्यूटी में बाधा डालकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को पूंडरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों शनिवार को अदालत में पेश किए गए, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया सांच गांव के जलघर नंबर दो पर कुछ तत्वों ने जमीन कब्जाने की नियत से ताला लगा दिया। 17 सितंबर को थाना पूंडरी में दर्ज मामले अनुसार जब सब डिवीजन इंजीनियर जब अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों के साथ ताला खोलने गए तो कुछ तत्व हाथापाई बदतमीजी करते हुए धमकी देने लगे। मामले की जांच एएसआई कर्मबीर ने करते हुए आरोपी सांच निवासी जोगिंद्र रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरोपी भाग सिंह बाल सिंह पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।