- Hindi News
- अंतिम दिन 68 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, 29 को होगी नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल
अंतिम दिन 68 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, 29 को होगी नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल
चारों विस में कुल 106 प्रत्याशी मैदान में
विधानसभाचुनाव2014 के नामांकन की अंतिम दिन लघु सचिवालय में पूरी गहमा-गहमी रही। जिला की चारों विधानसभाओं के लिए कुल 106 उम्मीदवारों ने शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए। कैथल विधानसभा क्षेत्र में कुल 19 उम्मीदवार, पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 33 उम्मीदवारों, गुहला विधानसभा क्षेत्र में 18 उम्मीदवारों तथा कलायत विधानसभा क्षेत्र में 36 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
कैथलविधान सभा से 15 भरा नामांकन : जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं डीसी एनके सोलंकी ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन कैथल विधानसभा क्षेत्र से 15 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार पुत्र राम नारायण, बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार निर्मला देवी प|ी शमशेर, निर्दलीय उम्मीदवार डाॅ. अश्वनी शर्मा पुत्र राधे श्याम, हरियाणा जनहित कांग्रेस के उम्मीदवार जगन पुत्र भरथु, भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र सिंह पुत्र नरसिंग दास तथा प्रियंका तंवर प|ी सुरेंद्र सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार रणदीप सिंह पुत्र शमशेर सिंह ने दो नामांकन, सीपीआईएम के प्रेम चंद पुत्र रामस्वरूप, निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रभान पुत्र कलीराम, निर्दलीय उम्मीदवार जरनैल सिंह पुत्र हवा सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार नरेश कुमार पुत्र नफे सिंह, हरियाणा लोक हित पार्टी के उम्मीदवार योगेश कालड़ा पुत्र देशराज कालड़ा, राष्ट्रीय आर्य राज सभा के उम्मीदवार देश राज पुत्र सूरजभान, निर्दलीय उम्मीदवार ईश्वर सिंह पुत्र बचना राम शामिल हैं।
पूडरीसे 23 आए मैदान में :
पूंडरीविधानसभा क्षेत्र से 23 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इन उम्मीदवारों में समस्त भारतीय पार्टी के उम्मीदवार नरेश कुमार पुत्र रामदिया, निर्दलीय उम्मीदवार रामपाल पुत्र दिल्लू, निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद पुत्र अमेर सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार जसमहिंद्र पुत्र अर्जुन सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार संध्या दिनेश प|ी दिनेश चंद्र, निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश पुत्र चतुर्भुज ने चार नामांकन, इनेलो के उम्मीदवार तेजवीर सिंह पुत्र ईश्वर सिंह ने दो नामांकन, निर्दलीय कृष्ण कुमार पुत्र चंदन, निर्दलीय धर्मवीर पुत्र ईमरत, निर्दलीय अनिल पुत्र रघबीर सिंह, निर्दलीय ईश्वर सिंह पुत्र रामकिशन, हरियाणा लोकहित पार्टी के