पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्केटिंग स्पर्धा में हेरिटेज स्कूल का राहुल प्रथम

स्केटिंग स्पर्धा में हेरिटेज स्कूल का राहुल प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिल्ड्रनपार्कमें शनिवार को स्केटिंग प्रतियोगिेता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एईओ राजबीर ढुल ने किया। जिलेभर से स्कूलों से छात्रों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। छात्रों को 11 वर्ष और 14 वर्ष के दो गु्रप में बांटा हुआ था। प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में काफी उत्साह था। उन्होंने कहा कि छात्रों में खेल भी भावना पैदा करने के लिए खेलों का आयोजन करवाया जाता है। खेलों के माध्यम से देश का विकास भी होता और तरक्की के रास्ते भी बनते हैं। 11 वर्ष ग्रुप में हेरिटेज स्कूल का राहुल प्रथम, सिल्वर ऑक स्कूल का पारस दूसरे और आरकेएसडी स्कूल का प्रवीन तीसरे स्थान पर रहा। 14 वर्ष लड़कों में हेरिटेज स्कूल को कुशल प्रथम, डीएवी स्कूल का विशाल दूसरे और ओएसडीएवी स्कूल का यश तीसरे स्थान पर रहा। 11 वर्ष गुु्रप में डीएवी का दीक्षित प्रथम, डीएवी का योगश दूसरे और सिल्वर ऑक स्कूल का कार्तिकेय तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता दलबीर सिंह शमशेर सिंह की देखरेख में संपन्न हुई।