नैना दौड़ी सबसे तेज
कैथल|शेरगढ़ मेंप्राथमिक विद्यालय खंड स्तरीय खेलकूद एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्रों को बीईओ सुरेंद्र मोर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। लड़कों की गोला फेंक प्रतियोगिता में सोनू चंदाना प्रथम, लड़कियों में तमन्ना मलिक नैना प्रथम, लड़कों में रस्साकस्सी चंदाना प्रथम, 400 मीटर रिले दौड़ लड़कों में सेगा प्रथम और लड़कियों में नैना प्रथम रहा। लड़कों की पेंटिंग में नवीन लड़कियों में नैना प्रथम रही। उंची कूद लड़कों में संदीप सजुमा प्रथम और लड़कियों में अंजली नैना प्रथम रही। इस मौके पर अमरपति, पुष्पा, रमेश कुमार, बलबीर देबन, कर्णसिंह, कृष्ण कुमार, जगजीत फौजी ने सहयोग दिया।