शिविर में जांचा बच्चों का स्वास्थ्य
कैथल|इंडस पब्लिकस्कूल में चार दिवसीय शिविर के दूसरे दिन बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बच्चों के दंत, नेत्र शरीर के अन्य अंगों को डाॅक्टरों ने जांचा और स्वास्थ्य को बनाए रखने के उपाय बनाते, ताकि आने वाले समय में वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्या तनु पुनिया ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अनमोल धन होता है, जिसको बचाकर रखना चाहिए। अनमोल धन को बचाकर रखने के लिए ही समय समय पर शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य जांचने के साथ साथ महत्वपूर्ण जानकारियों भी दी जाती है। ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों को बढ़चढ़ का हिस्सा लेना चाहिए।