बिना प्रलोभन करेंगे मतदान : गंगाराम
राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने मतदान को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली को स्कूल के प्रधानाचार्य गंगा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय से शुरू होकर पूंडरी चौक, कैथल रोड, जींद रोड, मेन बाजार, असंध रोड, पूंडरी रोड से होती हुई वापस विद्यालय पहुंची। रैली की अगुवाई कर रहे प्राध्यापक बलवान शर्मा ने बताया कि रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
रैली में विद्यार्थी लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक करते हुए वापस विद्यालय पहुंचे। स्कूल के प्रधानाचार्य गंगा सिंह ने कहा कि प्रत्येक युवा का फर्ज बनता है कि आम जन मानस को मतदान के प्रति जागरूक करे। उन्होंने कहा कि लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाकर मतदान के दिन शत प्रतिशत मतदान करवाकर राष्ट्र हित में अपना समझदारी का परिचय दें। मतदान दिवस के दिन सभी मतदाता मतदान केंद्र पर जाकर अपने बहुमूल्य वोट का इस्तेमाल करके वोट की मशीन का बटन दबाकर दे। जो सच्चा, ईमानदार स्वच्छ छवि का नूमायदा हो उसे ही चुने। लोकतंत्र में मतदान का अहम महत्व है। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र को समृद्ध बनाने के लिए अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता को किसी भी प्रलोभन में मतदान नहीं करना चाहिए। इस दौरान शंकर स्वरूप शर्मा, संजीव राणा, जसबीर राणा, दलबीर, रणबीर सिंह मौजूद था।