- Hindi News
- आरकेएसडी काॅलेज की टीम प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में प्रथम
आरकेएसडी काॅलेज की टीम प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में प्रथम
कैथल | आरकेएसडीकालेज में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में आईजी काॅलेज, जाट काॅलेज और आरकेएसडी काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में काॅलेज के छात्रों का कड़ा मुकाबला रहा। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में आरकेएसडी काॅलेज की टीम प्रथम, आईजी काॅलेज की टीम दूसरे जाट काॅलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भूगोल विभाग के छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रा प्रियंका ने प्रथम, रेखा ने दूसरा और गुरमीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को साकेत मंगल, सुनील चौधरी काॅलेज प्राचार्य डाॅ. एसबी गोयल ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसी प्रतियोगिताओं बढ़-चढ़ हिस्सा लेने का आह्वान किया। प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में निर्णयक की भूमिका रघुबीर सिंह ने निभाई।