- Hindi News
- पांच मिनट रुकी इंटरसिटी पौने घंटा लगा रहा जाम
पांच मिनट रुकी इंटरसिटी पौने घंटा लगा रहा जाम
चंडीगढ़सेजयपुर की जाने वाली इंटरसिटी गाड़ी को सिग्नल मिलने पर हाॅल्ट पर पांच मिनट तक रुकना पड़ा। इससे करनाल रोड क्रॉसिंग पर करीब पौने घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई।
वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री प्रवीन, महेश, दिलबाग ने बताया कि करीब चार बजे जयपुर इंटरसिटी जयपुर की ओर जा रही थी, लेकिन सिग्नल मिलने के कारण गाड़ी वहीं रुक गई। जिस कारण फाटक ज्यों की त्यों बंद रहा। गाड़ी आने से करीब दस मिनट पहले ही क्रॉसिंग को बंद कर दिया जाता है।
यहां पर गाड़ी रुकने से पौने घंटे तक उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने इस रास्ते को डबल कर जल्द शुरू किए जाने की मांग की। रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि गाड़ी में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं थी। समय पर सिग्नल होने के कारण परेशानी हुई है।