पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहब! मैं मरी नहीं, मुझे पेंशन दिलवाइए

साहब! मैं मरी नहीं, मुझे पेंशन दिलवाइए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजकल्याणविभाग के कारनामे ने एक 80 वर्षीय जीवत महिला को मृत दिखाकर पिछले आठ माह से पेंशन बंद की हुई है। जिसे लेकर वृद्ध महिला पिछले 8 माह से विभाग के आगे गुहार लगा लगाकर थक चुकी है, पर विभाग के किसी भी कर्मचारी अधिकारी ने उसकी एक नहीं सुनी। 80 वर्षीय राजौंद निवासी मूर्ति देवी ने बताया कि 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर उसकी वृद्धावस्था पेंशन शुरू हुई थी, लेकिन समाज कल्याण अधिकारी ने मई 2014 में बिना मृत्यु प्रमाण पत्र के बिना ही पेंशन काट दी और मुझे जीवित होते हुए भी मृत दिखा दिया गया। उसने सात मई 2014 को फिर पेंशन के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजौंद में नया फार्म भरकर दिया। 8 माह बीत चुके हैं, पेंशन शुरू हुई और ही बकाया पेंशन दी गई।

पेंशन ही थी सहारा, वह भी छिन गई

मूर्तिने बताया कि जुलाई 2014 में समाज कल्याण विभाग कैथल में अपनी पेंशन कटने की शिकायत भी दे चुकी है। आठ माह बीत जाने के बाद उसे पेंशन नहीं दी पाई। उसने बताया कि वह अकेली रह रही है, उसके पास पेंशन ही एकमात्र सहारा था जो विभाग ने काटकर उसे बिल्कुल असहाय बना दिया है। ऊपर से समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही ने उसे जीते हुए उसे मृत दिखाकर उसका एकमात्र सहारा पेंशन बंद कर दी है। उसने जिला डीसी से प्रार्थना की कि पिछले 8 माह से रुकी हुई उसकी पेंशन दिलाई जाए ताकि वह अपने अंतिम पड़ाव का जीवन जी सके।

राजौंद |80 वर्षीय वृद्ध महिला मूर्ति देवी।