- Hindi News
- कार ने पीछे से मारी टक्कर सेरधा के व्यक्ति की मौत
कार ने पीछे से मारी टक्कर सेरधा के व्यक्ति की मौत
मंगलवारशामको सौंगल हरसोला गांव के बीच एक व्यक्ति को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सेरधा गांव निवासी 50 वर्षीय श्रीराम की मौके पर मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत पर परिजनों ने कार चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मारने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। सेरधा गांव निवासी संजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 दिसंबर को उसके पिता श्रीराम पैदल हरसोला जा रहा था। सौंगल से हरसोला गांव के बीच पीछे से रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। संजू ने बताया कि उसका पिता राज मिस्त्री का काम करता था। उसके पिता से सीखकर वे स्वयं भी राज मिस्त्री था। ईएसआई सुलतान सिंह बताया कि संजू की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाड़ी के मालिक का पता लगा लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।