पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिरथे बाहरी घोटाले की जांच एसआईटी से कराने की मांग उठी

बिरथे बाहरी घोटाले की जांच एसआईटी से कराने की मांग उठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलायत के विधायक ने कहा, विधानसभा में उठाएंगे मामले को

भास्करन्यूज | कैथल

बिरथेबाहरीजमीन घोटाले की जांच एसआईटी से कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 28 साल से न्याय के लिए भटक रहे हैं लेकिन आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। हालांकि एसडीएम कलायत अश्वनी मैंगी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट डीसी एमके पांडुरंग को सौंप दी है। कलायत के विधायक जयप्रकाश ने जमीन घोटाले को विधान सभा में उठाने का आश्वासन दिया है।

पूर्व सरपंच रामचंद्र त्यागी ने बताया कि बिरथे बाहरी में जमीन की अलॉटमेंट करने में बड़े स्तर पर धांधली हुई है। करीब 100 करोड़ रुपए की भूमि खुर्द-बुर्द कर दी। भूमि ऐसे लोगों को अलॉट कर दी, जो तो पट्टेदार थे और ही पट्टेदारों के रिश्तेदार। पट्टेदारों के वारिसों में भी भूमि का गलत अलॉटमेंट हुआ। कुछ लोगों और उनके वारिसों को भूमि केवल शपथ पत्र जारी कर दी। जो वारिस योग्य से उन्हें भूमि अलॉट ही नहीं की गई। कलायत के एसडीएम अश्विनी मैंगी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट डीसी को सौंप दी है। गांव के लोग इस पूरे घोटाले की जांच एसआईटी से करवाना चाहते हैं। इसलिए डीसी को भी एप्लीकेशन दी है। रामचंद्र त्यागी ने बताया कि वे कलायत के विधायक जयप्रकाश से मिले थे। जयप्रकाश ने मामले को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया है।