- Hindi News
- जहरीली देसी शराब पीने से प्यौदा के दो लोगों की मौत
जहरीली देसी शराब पीने से प्यौदा के दो लोगों की मौत
जहरीलीदेसीशराब पीने से प्यौदा गांव के दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की शराब पीते ही रात को मौत हो गई थी। दूसरे को सुबह एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्यौदा निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका बेटा रणधीर गांव का ही रामदिया दिहाड़ी का काम करते थे। दोनों 9 दिसंबर को ट्रैक्टर-ट्राॅली में कूप से तूड़ी भर रहे थे। उन्हें कूप में अवैध शराब की दो लीटर की कैन मिली। तूड़ी का काम निपटाने के बाद दोनों ने शराब पी ली। शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। रामदिया (45) की उसी दिन मौत हो गई। मंगलवार सुबह गांव में ही उसका संस्कार कर दिया। इसके बाद उसके बेटे रणधीर की भी ज्यादा तबीयत खराब हो गई। उसे दिखाई देना बंद हो गया। रणधीर को शाह अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इलाज के दौरान बुधवार उसकी मौत हो गई। शाह अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि जहरीली शराब पीने से ही रणधीर की मौत हुई है। बिना पोस्टमार्टम करवाए ही रणधीर का गांव प्यौदा में दाह संस्कार कर दिया।
नॉलेज
युवक की मौत के बाद अस्पताल में खड़े युवक के परिजन।
जल्द तैयार करने के चक्कर में डाल देते हैं यूरिया
देसीअवैध शराब का रूटीन में लाहन तैयार करने में 15 से 20 दिन लग जाते हैं। पुराने गुड़ का घोल बनाकर किसी बर्तन में डाल देते हैं। इसे सड़ाने के लिए मिट्टी में दबा देते हैं। पराली या तूड़ी में दबा देते हैं। अच्छी शराब तैयार करने के लिए सेब, आंवला, संतरे किन्नू भी डाल देते हैं, लेकिन जो लोग दूसरों को बेचने के लिए शराब को तैयार करते हैं। वे जल्दी लाहन तैयार करने के चक्कर में इसमें डबल रोटी का मसाला, यूरिया खाद नसदर भी डाल देते हैं। जानकारों का कहना है ऐसी शराब जल्दी जहरीली हो जाती है।
हाथ की निकाली हुई शराब जल्द हो जाती है जहरीली
हाथकी निकाली हुई शराब में मिथाइल एल्कोहल होता है। यह ज्यादा पुरानी होने पर जहरीली हो जाती है। इसके सेवन से शरीर पर सीधा असर पड़ता है। पीने के कुछ देर बाद ही अंतड़ियां कटनी शुरू हो जाती हैं और व्यक्ति अंधा हो जाता है। शरीर में सूजन जाती है। डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि रणधीर को भी दिखाई देना बंद हो गया था। उसके शरीर में सूजन हुई थी। दूसरा तुरंत अस्पताल में लेकर नहीं आए। ज्यादा गंभीर हालत होने पर ही अस्पताल में लेकर आए। डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जो शराब फै