- Hindi News
- सांसदों की तरह अफसरों को भी लेने होंगे गांव गोद
सांसदों की तरह अफसरों को भी लेने होंगे गांव गोद
केंद्रसरकारकी सांसद आदर्श ग्राम योजना के तर्ज पर जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा भी समूचित विकास के लिए गांव गोद लिए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा जिला में कार्यरत प्रथम श्रेणी अधिकारियों को एक-एक गांव गोद देकर उन गांव का हर प्रकार से विकास किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रथम चरण में लगभग एक दर्जन गांव का चयन करके उन गांवों का विकास होगा।
डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि सांसद आदर्श ग्राम योजना की तर्ज पर ही अधिकारी भी गांव के विकास कार्यों के लिए आगे आएं। उन्होंने सभी अधिकारियों की बैठक लेकर योजना पर तेजी से काम करने के निर्देश पारित किए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गोद लिए गए गांव में संबंधित अधिकारी विकास योजनाओं का खाका तैयार करके उन कार्यों का शुभारंभ होने के बाद समय-समय पर मॉनिटरिंग भी करेंगे। इस योजना के तहत गांव गोद लेंगे, उनमें तीन उपमंडलों के एसडीएम, डीईओ, जिला राजस्व अधिकारी, सिविल सर्जन, एसएमओ, जिला खाद्य और पूर्ति नियंत्रक, डीएसपी के अतिरिक्त लोक निर्माण, जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता गांव गोद लेकर उन गांव में विकास कार्य कराएंगे। इन विकास कार्यों में गांव के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांव में ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा, जिससे गांव के युवक बड़े ग्रामीण लोग बढ़चढ़ कर विकास कार्यों में सहयोग देंगे।
चंदाना गांव का मंदिर।
विकास में आएगी तेजी
गांवके सरपंच सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव चंदाना में स्वास्थ्य के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र, पशु उपचार के लिए पशु औषधालय और पीने के पानी के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तीन नलकूप पहले ही लगाए जा चुके हैं। समेकित बाल विकास परियोजना के तहत गांव में खोली गई आठ आंगनवाड़ी केंद्रों में से दो के लिए भवन निर्माणाधीन है। शीघ्र ही सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। सुरेंद्र कुमार ने खुशी जाहिर की कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत उनके गांव का चयन होने से अब विकास कार्य और तेजी से करने में मदद मिलेगी।
रूपरेखा तैयार करेंगे
जिलाविकास और पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव चंदाना में विकास कार्यों को तेज करने के लिए वे शीघ्र ही सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक करके संबंधित विभाग द्वारा किए