पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार जनता के साथ कर रही है विश्वासघात: अशोक

सरकार जनता के साथ कर रही है विश्वासघात: अशोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणागवर्नमेंटपीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन की प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर जिला स्तरीय कन्वेंशन जिलाध्यक्ष धर्म चंद नैन की अध्यक्षता में जवाहर पार्क जनस्वास्थ्य विभाग बूस्टर पर संपन्न हुई। कन्वेंशन में मौजूदा सरकार की नीतियों और कर्मचारी आंदोलन की दिशा और दशा पर चर्चा हुई।

प्रांतीय चेयरमैन अशोक शर्मा और सह सचिव सुरेंंद्र मान ने कहा कि जनता ने केंद्र और प्रदेश सरकार को घोषणा पत्र के आधार पर ही सत्ता में बैठाया था। लेकिन सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। सरकार कर्मचारी, मजदूर, किसान, छात्र, महिलाओं और मेहनतकश जनता के हितों से अपना हाथ पीछे खींच रही है। कर्मचारी और मजदूर वर्ग ने कांग्रेस सरकार से लड़कर जो हक प्राप्त किए थे, उनको भी रिव्यू के नाम पर लागू नहीं किया जा रहा। सरकार की करनी और कथनी में काफी अंतर है। पंजाब के सामान वेतन के मुद्दे पर सीएम ने बयान जारी किया है कि पंजाब में तो छह-छह माह वेतन नहीं मिलता। वहीं सांसद राजकुमार ने तो सरेआम कह रहे हैं कि यदि पंजाब के सामान वेतन चाहिए तो कर्मचारी पंजाब चले जाएं। उससे भी सरकार पीछे हट रही है। जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 135 डॉलर बैरल से घटकर करीब 65-66 डॉलर बैरल गया है। लेकिन पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों के दाम मात्र 8 से 10 रुपए ही सस्ते हुए हैं। जो कि जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि 20 से 23 दिसंबर को जीरकपुर में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर, सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा विभागीय यूनियन मिलकर सरकार की इन नीतियों के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। इसके अलावा 14 दिसंबर को सर्वकर्मचारी संघ के जिला स्तरीय सम्मेलन में भी कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर जिला सचिव जगरूप सहारण और ओमपाल मौजूद थे।