- Hindi News
- विद्यार्थियों को मानवाधिकारों के लिए एकजुट होने के लिए किया प्रेरित
विद्यार्थियों को मानवाधिकारों के लिए एकजुट होने के लिए किया प्रेरित
डाइटआईटीआईमें स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला कमेटी कैथल ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। एसएफआई के जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि संयुक्त संघ द्वारा तय किए गए मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। ऐसे में सरकारें भी सहयोग करने के स्थान पर हाथ पीछे खींच रही हैं। इंसान चाहते हुए भी विपदा में फसे इंसान की मदद नहीं कर पा रहा। कुछ नेता धर्म, क्षेत्रवाद के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रहे है। कोई राष्ट्रीय ग्रंथ बनाने की बात कर रहा है तो मंदिर और कोई मस्जिद बनाने की बात कर रहा है, लेकिन असल में इंसान बनने की बात कोई नहीं कह रहा। लोगों को जानबूझकर शिक्षा, रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। इंसानियत को छोड़कर अपने हितों के लिए मानव एक दूसरे का अधिक से शोषण कर रहा है। यह श्रम कानूनों का उल्लंघन है। जो भी अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाता है उसे बोलने नहीं दिया जाता।