पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो बाइक, एक कार और ट्रांसफार्मर का क्वाइल चोरी

दो बाइक, एक कार और ट्रांसफार्मर का क्वाइल चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|जिला पुलिसने चार मामलों में दो मोटरसाइकिल, एक कार और ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज की है। सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस को कमालपुर गांव जिला करनाल निवासी सज्जन कुमार ने शिकायत में बताया कि वे 29 नवंबर को जाट खेल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता के मैच देखने आया था। खेल खत्म होने के बाद जब उसने देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं थी। उसने अपने मित्रों साथ आए साथियों से इसकी जानकारी ली, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। दूसरे मामले में सिटी थाना पुलिस को राइस मिल कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने शिकायत में बताया कि छह दिसंबर को अनाज मंडी की दुकान नंबर 59ए के सामने से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। एक अन्य मामले में कलायत थाना पुलिस को धनौंदा गांव जिला जींद निवासी नरेंद्र ने शिकायत में बताया कि 9 दिसंबर को वे किसी काम से कलायत आया हुआ था। जहां से उसकी कार चोरी हो गई। दूसरे मामले में मदनगढ़ जिला प्रतापगढ़ (यूपी) निवासी जयराम ने बताया कि वे कलायत के वाटर सप्लाई टैंक नंबर 2 पर काम करता है।