पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज बदलते ही छापेमारी शुरू

राज बदलते ही छापेमारी शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज बदलते ही छापेमारी शुरू

कैथलमंडी राइस मिलों पर कांग्रेस के राज में बहुत कम छापे पड़े। जब भी किसी विभाग की टीम छापेमारी के लिए आती थी। आढ़ती राइस मिलर तत्कालीन मंत्री को फोन कर छापेमारी की सूचना दे देते थे। इसके बाद छापेमारी टीम के अधिकारी के पास फोन जाता था। टीम बिना छापेमारी किए तुरंत वापस चली जाती थी। अब राज बदलते ही शहर के व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकारी कैथल में ही छापेमारी करते हैं। कैथल मंडी में बाहर से भी बहुत माल आता है। मार्केट सचिव भी मंडी अच्छी पहुंच वाला ही लगता है। कुल मिलाकर राज बदलते ही अधिकारियों दिक्कत भी बढ़ गई है।