पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर...गोदामों में छापेमारी, नहीं मिला खाद का स्टाक, फिर भी डीलरों में मचा रहा हड़कंप

इधर...गोदामों में छापेमारी, नहीं मिला खाद का स्टाक, फिर भी डीलरों में मचा रहा हड़कंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|पिछले काफीदिन से यूरिया खाद की किल्लत के चलते बुधवार को तहसीलदार रोशनलाल पासी कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. जितेंद्र अहलावत ने शहर के गोदामों में छापेमारी की। छापेमारी से डीलरों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान कहीं भी यूरिया खाद का कोई रिकाॅर्ड नहीं मिला। किसानों को हो रही दिक्कत को देखते डीलरों के पास खाद का स्टाक होने की शिकायत पहुंच रही थी। बताया जा रहा था कि वे ब्लैक में खाद बेच रहे हैं। परेशानी और शिकायतों को देखते हुए विभाग द्वारा छापेमारी की गई।

विभाग द्वारा शनिवार तक मांग से ज्यादा खाद जिले में पहुंचने की बात कही गई ताकि किसानों को मौजूदा समय के साथ आने वाले समय में कोई परेशानी नहीं होगी। शहर में बुधवार को प्योदा रोड, मंडी के बाहर, बाजार में स्थित, अशोका सिनेमा रोड स्थित सात गोदामों में यूरिया खाद के स्टाक की जांच की। एसडीओ अहलावत ने बताया कि प्रशासनिक अमले सहित गोदामों में खाद की मात्रा को जांचा गई। कहीं भी खाद का स्टाक नहीं मिला।