चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
कैथल|सीआईए स्टाफपुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीआईए के एएसआई रामनिवास ने बताया कि वे टीम के साथ पाडला रोड बाईपास पर थे। वहां पर पुलिस को देख एक बाइक सवार घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर उक्त व्यक्ति की जांच की गई। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई और व्यक्ति की पहचान सौंगल गांव निवासी पंकज के रूप में हुई। जिसे पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित हिरासत में ले लिया।