पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट कर जान से मारने की धमकी के दो केस दर्ज

मारपीट कर जान से मारने की धमकी के दो केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|सिविल लाइनथाना पुलिस ने मारपीट के दो मामले दर्ज किए हैं। शुगर मिल कॉलोनी में हुए झगड़े की दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों ओर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मूंदड़ी गांव निवासी विकास ने शिकायत में बताया कि सात दिसंबर को शुगर मिल कॉलोनी में उसके साथ लोहे की रॉड के साथ हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। उन्होंने मारपीट करने के बाद जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विकास की शिकायत पर शुगर मिल कॉलोनी निवासी सतपाल, सोनू, सतपाल की प|ी अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दूसरी ओर शुगर मिल कॉलोनी निवासी सरदारा राम ने शिकायत में बताया कि मंदड़ी गांव निवासी विकास, सिसला निवासी डोलू और अन्य लोगों ने घर में घुसकर लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने उसकी कार को भी तोड़ दिया और जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।