पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाॅक्टर ने समय से पहले कराई डिलीवरी, बच्चे की मौत, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर जड़ा ताला

डाॅक्टर ने समय से पहले कराई डिलीवरी, बच्चे की मौत, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर जड़ा ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यू

एक्सपर्ट

एकनिजीअस्पताल के डाॅक्टर ने महिला की समय से पहले डिलीवरी इसलिए करा दी कि उसे सैर सपाटे के लिए जाना था। समय से पहले पैदा हुए बच्चे ने चौथे दिन ही दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों ने ये आरोप लगाते हुए पुराना सरकारी अस्पताल के पास गर्ग अस्पताल पर ताला लगा दिया। इसके बाद लोग सड़क पर बैठकर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे। जब पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वे भड़क गए और पुलिस पर ही आरोप लगाने लगे।

लोगों को कहना था कि जब वे डाॅक्टर से इस बारे में बातचीत करने गए तो अभद्र व्यवहार से पेश आए। पुलिस महिला के परिजनों को समझकर सिटी थाना में ले गई। डीएसपी रविंद्र तोमर ने परिजनों की पूरी बात सुनी। उन्होंने परिजनों को कहा कि यदि कार्रवाई चाहते हो तो दफन बच्चे को निकालना पड़ेगा। डीएसपी की बात सुनते ही परिजन आग बुगला हो गए और पुलिस के खिलाफ सहयोग करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। जैसे तैसे करके परिजनों को शांत किया और डाॅक्टरों के साथ बातचीत के लिए राजी किया। दोनों पक्षों की बातचीत से परिजनों को संतुष्टि हो गई।

क्याहै मामला : परिजनोंके अनुसार धीरू की डिलीवरी 21 सितंबर को होनी थी। पर 17 सितंबर को डाॅक्टर ने डिलीवरी कराने के लिए बुलाया। 18 सितंबर को दिन में एक बजकर 43 मिनट पर डिलीवरी हुई। जन्म लेने वाले बच्चे को बच्चों के अस्पताल में जांच के लिए रेफर किया गया। जहां पर डाॅक्टर ने उसे सामान्य बताकर छुट्टी दे दी। करीब पांच मिनट बाद धीरू को छुट्टी दे दी थी। 21 सितंबर को सुबह करीब दस बजे बच्चे की मौत हो गई। 22 सितंबर सोमवार को सुबह परिजन डाक्टरों के पास पहुंचे।

^परिजनों डाक्टरों के बीच बातचीत में ही समझौता हो गया है। हमारे पास उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। दो पक्ष बातचीत के बाद संतुष्ट थे। रविंद्रतोमर, डीएसपी,कैथल।

^डिलीवरी में कोई कमी नहीं थी। डिलीवरी के बाद तुरंत बच्चों के अस्पताल में जांच के लिए भेजा था। जहां बच्चे को ठीक बताया गया था। अस्पताल में ही बच्चे मां का दूध भी पिलाया गया। बच्चा तीन दिन तक ठीक रहा। हमारी इसमें कोई कमी नहीं थी, फिर परिजनों को ऐसा क्यों लगा हमें नहीं पता। डाॅ.राजरानी गर्ग, डाक्टर।

36 सप्ताह पूरे होने चाहिए

स्त्रीरोग विशेषज्ञ डाॅ. किरण ने बताया कि डिलीवरी के लिए डाक्टर द्वारा जो डेट दी जाती है, उससे दस दिन पहले और दस दिन