- Hindi News
- 26 को शहर में प्रदर्शन करेंगे वन विभाग के कर्मचारी
26 को शहर में प्रदर्शन करेंगे वन विभाग के कर्मचारी
वनविभागमजदूर यूनियन का अनिश्चित कालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। यूनियन ने 26 सितंबर को शहर में प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन देने की योजना बनाई। धरना की अध्यक्षता जिला प्रधान सरदारा राम संचालन सतपाल गोस्वामी ने किया। उन्होंने कहा कि वन मंडल के अधिकारी अपने तानाशाह अडिय़ल रवैये पर ज्यों की त्यों हैं। वे कर्मचारियों की कोई भी मांगों को नहीं मान रहे हैं। कर्मचारी कई बार अपनी मांगों को मनवाने के लिए अधिकारियों से मिल चुके हैं। जहां उनकी समस्याओं का समाधान होने की बजाए उनके साथ अभद्र व्यवहार होता है। अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसको देखते हुए उन्होंने आंदोलन को तेज करने का फैसला लिया है। फैसला में उन्होंने 26 सितंबर को शहर में प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेशभर से सभी कर्मचारी प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। यदि फिर भी उनकी मांगों को नहीं माना तो वे ओर कठोर कदम उठाएंगे।
कैथल | नारेबाजी करते वन विभाग मजदूर यूनियन हरियाणा के सदस्य।