\"सीएमओ की नीति अंग्रेजों वाली\'
कैथल |हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग यूनियन ने सोमवार को भी अपना धरना जारी रखा। धरना की अध्यक्षता जिला प्रधान रामधारी सिरोही संचालन जिला सचिव मलखान सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन अपनी तानाशाही से काम कर रहा है। वह कर्मचारियों पर अंग्रेजी की नीति को लागू करके बरताव करता है, जिससे सभी कर्मचारी उनसे परेशान हैं। परेशानी अधिक बढऩे के कारण ही उन्होंने धरने, प्रदर्शन जैसे कदम उठाने पड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सीएमओ ने उनकी मांगों को नहीं माना तो वे आंदोलन को तेज करेंगे। धरने पर महिपाल कौल, बाबू राम, रामपाल, रेखा सीवन, मनोज पाडला, राजबाला, जोगिंद्र, हिमांशु, जसबीर, जरनैल सिंह, जगरूप सहारण राकेश कुमार मौजूद थे।