पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घिराए ने चंदाना को फाइनल में हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया

घिराए ने चंदाना को फाइनल में हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हलकाकेगांव चंदाना में सर्कल राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में जहां राज्यभर 50 से ऊपर टीमों ने हिस्सा लिया वहीं दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने का कार्य भी किया।

गांव में आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता के बारे जानकारी देते समाजसेवी बिल्लू चंदाना ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जहां युवाओं में खेल की भावना को और अधिक जागृत करना है वहीं आपसी भाईचारे का और अधिक मजबूत करना भी है।

उन्होंने बताया कि गांव में आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से जहां 54 टीमों ने हिस्सा लिया वहीं हजारों की संख्या में दर्शकों ने केवल कबड्डी का आनंद लिया बल्कि खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि सभी टीमों ने जहां बेहतरीन प्रदर्शन किया वहीं पहला सैमी फाइनल मैच धनौरी चंदाना के बीच हुआ जिसमें चंदाना ने धनौरी का हराकर फाइनल मेंं प्रवेश किया। इसी प्रकार दूसरा सेमिफाइनल मैच घिराए कालवन के बीच हुआ जिसमें घिराए को जीत हासिल होने के साथ उसने फाइनल में प्रवेश हुआ तथा फाइनल मैच चंदाना घिराए के बीच हुआ।

आयोजित हुआ फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक हुआ जिसमें घिराए ने जहां प्रथम स्थान हासिल किया वहीं चंदाना दूसरे स्थान पर रहा। सर्कल कबड्डी में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को जहां 41,000 रुपए ट्राफी दी गई वहीं द्वितीय स्थान पर रहने वाली चंदाना की टीम को 31,000 रुपए ट्राफी दी गई। प्रतियोगिता के दौरान बैस्ट कैचर बैस्ट रेडर के साथ कोचों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जिस भी किसी ने किसी भी प्रकार का कार्य किया सबका पूरा मान सम्मान किया गया ताकि सभी व्यक्तियों के लिए प्रतियोगिता यादगार बन सके।