कर्मचारियों को ईवीएम की ट्रेनिंग दी गई
पूंडरी | नगरपालिकाकार्यालय में चुनाव में ड्यूटी लगे कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। डीसी कैथल के निर्देशानुसार दी जा रही इस ट्रेनिंग में ट्रेनर मास्टर रकम सिंह ने बताया कि इस विस चुनाव में ईवीएम मशीन में चुनाव आयोग द्वारा कुछ बदलाव किए गए है। इसके लिए कोई भी किसी भी कार्य दिवस को 9 से शाम 5 बजे तक कार्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकता है। चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार कोई समस्या हो, इसके लिए कर्मचारियों को मशीन से संबंधित हर जानकारी उपलब्ध कराई गई।