पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभद्रा और बलराम के साथ विदा हुए भगवान जगन्नाथ

सुभद्रा और बलराम के साथ विदा हुए भगवान जगन्नाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैॅथल | भगवान जगन्नाथ को इस्कॉन मंदिर ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र) के लिए प्रस्थान हेतु विदाई देते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्य।

कैथल|इस्कॉन प्रचारसमिति कैथल द्वारा गत सायं आयोजित की गई भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के संपन्न होने के बाद भगवान जगन्नाथ जी, बहन सुभद्रा भाई बलराम जी के विग्रह को करनाल रोड स्थित एक घर में विश्राम के लिए ठहराया गया। जहां से इनके विग्रह को रविवार को इस्कॉन मंदिर ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र) के लिए प्रस्थान हेतु विदाई देने के उपलक्ष्य में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।

भगवानश्रीकृष्ण ही इस संसार के पालनकर्ता : साक्षी

संकीर्तनमें इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने कहा कि हम तो भगवान श्रीकृष्ण के सेवक हैं और सेवक ही रहेंगे। भगवान श्रीकृष्ण ही इस संसार के पालनकर्ता हैं। संकीर्तन के दौरान भगवान जगन्नाथ जी को 56 प्रकार का भोग लगाया गया तथा भगवान जगन्नाथ जी, बहन सुभद्रा भाई बलराम जी के विग्रह को विधि-विधान पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर इस्कॉन कुरुक्षेत्र से पधारे सत्यपति दास, इस्कॉन प्रचार समिति के अध्यक्ष दशरथी चरण दास, अशोक बंसल, विनोद भल्ला, रोशन लाल गुप्ता, अरुण सर्राफ, अमित जिंदल, रोशनलाल मित्तल, अनिरुद्ध जिंदल, संदीप गोयल, मोनू गोयल, अनिल गोयल संजय वाही मौजूद थे।