- Hindi News
- शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में डाॅक्टर सहित 5 कर्मी गैरहाजिर मिले
शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में डाॅक्टर सहित 5 कर्मी गैरहाजिर मिले
सीएमडाॅ.आदित्य स्वरूप गुप्ता ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह छापेमारी की। कई डाॅक्टर सहित पांच कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। डाॅक्टर सहित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन भी काटा जाएगा। सीएमओ डाॅ. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने सुबह पुराने अस्पताल में छापेमारी की। वहां पर एक डाॅक्टर गैरहाजिर मिला। इसके अलावा पटेल नगर के स्वास्थ्य केंद्र में एक अन्य स्वास्थ्य केंद्र में छापेमारी की। यहां पर भी दो-दो कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। गैर हाजिर सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। सभी का एक-एक दिन का वेतन भी काटा जाएगा।