पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 130 आढ़तियों के 3 करोड़ लेकर फरार हुआ आढ़ती

130 आढ़तियों के 3 करोड़ लेकर फरार हुआ आढ़ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारदिनपहले मंडी के व्यापारियों के करोड़ों रुपए लेकर एक आढ़ती फरार हो गया। मंडी एसोसिएशन ने अपने स्तर पर उसकी पड़ताल की, लेकिन आढ़ती का कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को आढ़ती एसोसिएशन ने एसपी को शिकायत देकर फरार आढ़ती को पकड़ने और पैसे की रिकवरी करने की मांग की। एसपी कृष्ण मुरारी ने एसोसिएशन को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

पुरानी नई अनाज मंडी के प्रधान सुरेश मित्तल ने बताया कि आढ़तियों से करोड़ों रुपए की ठगी कर आढ़ती फरार हो गया है। करीब 130 आढ़तियों ने उसे लिस्ट सौंप दी है। इन्हीं आढ़तियों की पेमेंट लेकर आढ़ती फरार हुआ है। मंडी के व्यापारियों ने ने बताया कि फरार होने वाला आढ़ती मार्केट से 100 रुपए से ज्यादा भाव में जीरी खरीदता और दूसरे व्यापारी को कम भाव में बेचकर नकद रुपए ले लेता। उसकी इस साजिश को आढ़ती भी समझ नहीं पाए।

एसोसिएशन ने एसपी को फरार आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज कर व्यापारियों के पैसे दिलवाने की मांग की। एसपी कृष्ण मुरारी ने आश्वासन दिया कि ठगी करने वाले आढ़ती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर पर फरार आढ़ती का पता करने में लगी हुई है। एसोसिएशन के सदस्यों को भी कोई सुराग लगे तो वे तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। मंडी के आढ़तियों को न्याय दिलवाया जाएगा।

अपने स्तर पर आढ़ती भी कर रहे हैं तलाश

फरारआढ़ती के मकान और दुकान दोनों जगह ताले लटके हुए हैं। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं लगा है, लेकिन मंडी के आढ़ती अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे हैं। फरार आढ़ती के रिश्तेदारों के माध्यम से पता किया जा रहा है। जिस दिन आढ़ती फरार हुआ था, उसकी लोकेशन पंजाब की रही थी, लेकिन अब कोई पता नहीं चल रहा है। मोबाइल उसी दिन से बंद रहा है।