पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रि अपीयर के परीक्षार्थियों का लिस्ट में नाम ही नहीं, प्रश्न पत्र भी कम भेजे

रि-अपीयर के परीक्षार्थियों का लिस्ट में नाम ही नहीं, प्रश्न पत्र भी कम भेजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरकेएसडीकॉलेजमेें यूनिवर्सिटी की लापरवाही के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रश्न पत्र भी कम भेजे और रि-अपीयर के परीक्षार्थियों का लिस्ट में नाम ही नहीं था। रि-अपीयर वाले विद्यार्थियों की सिटिंग प्लान भी आनन-फानन में बनानी पड़ी। इसी दौरान कुछ विद्यार्थियों का पेपर पौना घंटा लेट शुरू हुआ।

आरकेएसडी कॉलेज में बीए, बीकॉम के पेपर चल रहे हैं। पेपर सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होना था। यूनिवर्सिटी ने परीक्षार्थियों की जो लिस्ट भेजी थी, उससे ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंच गए। मैथ के 200 के करीब प्रश्नपत्र कम आए हुए थे। प्रश्नपत्रों की फोटोस्टेट कराकर इसके बाद परीक्षा शुरू कराई गई।

विद्यार्थी राजेश, सुमन, कल्याण, महीपाल, सलिंद्र, बिंद्र, मोहित, पायल सन्नी ने बताया कि इसी प्रक्रिया में करीब पौना घंटा खराब हो गया। विद्यार्थियों ने बताया कि यूनिवर्सिटी की लापरवाही के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दे दिया गया। यूनिवर्सिटी के परीक्षा कंट्रोलर ओपी आहुजा ने कहा कि कुछ विद्यार्थियों के लिस्ट में नाम नहीं भेजे थे और उनको रोलनंबर जारी कर दिए थे। इसी कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।