पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह शाम हल्की धुंध, तीन दिन बाद होगी बूंदाबांदी

सुबह-शाम हल्की धुंध, तीन दिन बाद होगी बूंदाबांदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेकईदिन से चल रही ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। सुबह-शाम हल्की धुंध और सूर्य देव के अदृश्य होना भी शुरू हो गया है। बदलते मौसम से शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले 3-4 दिनों के बाद बादलों के हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। जो ठंड को ओर ज्यादा बढ़ाएगी।

दो दिन से हवा बादलों के कारण भले ही सर्दी लग रही है, पर फिर भी दिसंबर में जैसी ठंड पड़नी चाहिए, वैसी इस बार नहीं पड़ी है। इससे किसानों को रबी की पैदावार कम होने की चिंता सताने लगी है। किसानों रामकुमार के अनुसार गेहूं की फसल बोने के समय ठंड अच्छी पड़ती है तो फसल अच्छे अंकुरण के साथ जमती है। इस बार कम ठंड से अंकुरण में काफी समस्या आई। यदि अब भी ठंड का असर कम रहा तो पैदावार में काफी गिरावट होगी।

मौसम वैज्ञानिक एसएस चौहान ने बताया कि जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी और उत्तर भारत से रही हवा के कारण सर्दी बढ़ रही है। यह स्थाई नहीं है। दो-तीन दिन बाद बादल छाए रहने की संभावना है और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

ठंड का मौसम अच्छा होता है, लेकिन इसमें नुकसान भी है। बच्चों, बुजुर्गों, दमा हृदय रोगियों को पूरा एहतियात बरतना चाहिए। ठंड से बचाव के लिए इनर, स्वेटर पहने। ठंड में सूखे मेवे के लड्डू, फल्ली दाने, गुड़ का सेवन फायदेमंद रहता है। त्वचा को शुष्क नहीं दें। नारियल तेल का उपयोग करें। विटामिन ए, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।

धुंध की

दस्तक